फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: 27 सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलन पर डटे रहे डिप्लोमा इंजीनियर

गायत्री जोशी Updated Tue, 24 Mar 2026 03:31 PM IST

बागेश्वर में वेतन विसंगति दूर करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का अनिश्चितकालीन आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। अभियंताओं ने लोनिवि विश्राम गृह में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इंजीनियरों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष नंद किशोर जोशी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अभियंता इस हड़ताल में शामिल हुए। महासंघ की प्रमुख मांगों में पात्रता के अनुसार वेतन विसंगति दूर करना और तीन पदोन्नति प्रदान करना शामिल है। इंजीनियर जल निगम और जल संस्थान के एकीकरण , प्रोन्नति की सीमा दस से बढ़ाकर 20 फीसदी करने की मांग भी उठाई गई है। अभियंताओं को दो करोड़ रुपये तक सामूहिक दुर्घटना बीमा का लाभ देने और पूर्व की भांति स्थानांतरण नीति लागू करने की भी मांग की जा रही है। आंदोलन के चलते कार्यालयों में कामकाज बाधित हो गया है। अभियंताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर जिला सचिव विपिन सनवाल, राजकमल, प्रकाश पुनेठा, गोविंद नाथ, ललित कुमार, प्रमोद बिष्ट, दीपिका आर्या, चंद्रा आर्या, नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें