बागेश्वर जिले में बागनाथ फड़ कल्याण समिति ने नगर में अवैध रूप से लगाए जा रहे फड़-खोखे हटाने की मांग की। उन्होंने मंगलवार को को नगरपालिका परिसर में प्रदर्शन किया। फड़ कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन राम के नेतृत्व में फड़ कारोबारियों ने ईओ को ज्ञापन सौंपा। बताया कि नगर में फड़ और खोखा लगाकर व्यापार कर रहे समिति के लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। बताया कि नगर क्षेत्र में कई लोग अवैध फड़ लगा रहे हैं। कई पक्की दुकान वाले भी फड़ लगा रहे हैं। इससे पंजीकृत फड़ विक्रेताओं और पालिका को नुकसान हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में भीम कुमार, दीप जोशी, पुष्कर आर्य, सेहरा बेगम, विनोद कुमार, लीला देवी आदि मौजूद रहीं।