फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया प्रदेश सरकार का पुतला

हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Oct 2025 01:39 PM IST

नैनीताल भाजयुमो के पूर्व महामंत्री के पॉक्सो और अपहरण के मामले में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। एसबीआई तिराहे पर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सत्ताधारी दल और सरकार अपराध करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रही है। महिलाओं से जुड़े अपराधों में भाजपा या उससे जुड़े लोगों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। कहा कि नैनीताल में भाजयुमो के पूर्व महामंत्री ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म की घटना में शामिल होना काफी निंदनीय है। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के कार्यकाल में ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार निरंकुश हो गई है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर राजेंद्र टंगड़िया, राजेंद्र परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू, हरीश त्रिकोटी, नवल टम्टा, बलवंत आर्या आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें