फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: नीट परीक्षा पेपर लीक होने से आक्रोश, कांग्रेस ने जलाया पुतला

बागेश्वर में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं बढ़ने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने नीट परीक्षा के पेपर लीक की घटना पर रोष जताते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पेपर लीक होना सामान्य होता जा रहा है। विगत दिनों नीट का पेपर लीक होने से 22.8 लाख अभ्यर्थियों का साल बर्बाद हुआ और उनका भविष्य भी दांव पर लग गया। कहा कि सरकार की लचर व्यवस्था के कारण पेपर लीक के मामले बढ़ रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था की साख भी दांव पर लगी है। कार्यकर्ताओं ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कानून और पारदर्शी नीति बनाने मांग की। प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित करने की भी मांग की। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिपं सदस्य बलवंत राम, गोकुल परिहार, दान सिंह टंगड़िया, बहादुर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें