फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: भाजपा ने एसबीआई तिराहे पर जलाया कांग्रेस का पुतला

हीरा मेहरा Updated Sat, 23 Aug 2025 04:50 PM IST

गैरसैंण में विगत दिनों चले विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के विधायकों के व्यवहार पर भाजपा ने आक्रोश जताया है। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी का पुतला दहन किया। सदन में नेताओं के व्यवहार की कड़ी निंदा की। शनिवार को पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पार्टी को विकास विरोधी बताया। कहा कि सदन में प्रदेश के समुचित विकास को लेकर चर्चा होनी थी, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने सदन नहीं चलने दिया। लोकतंत्र के मंदिर में तोड़फोड़ की गई, वहां बिस्तर बिछाकर सोने का काम किया। कहा कि कांग्रेस अपने कृत्यों से लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस तरह के कार्यों की जितनी निंदा की जाए, कम है। इस मौके पर संजय परिहार, डॉ. राजेंद्र परिहार, विवेक तिवारी, रमेश तिवारी, प्रमोद मेहता, ज्योति दास, जीवंती कांडपाल, सुनीता टम्टा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें