फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: ऋषि पंचमी मेले की तैयारियां, मेला समिति ने डीएम को दिया आमंत्रण पत्र

हीरा मेहरा Updated Fri, 22 Aug 2025 05:07 PM IST

बागेश्वर जिले के धौनीनाग मंदिर विजयपुर में आगामी 28 अगस्त को आयोजित होने वाले ऋषि पंचमी की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला समिति के पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर मेले का आमंत्रण दिया। समिति ने मेले के आयोजन में आने वाली समस्याओं का समाधान करने की मांग की। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे विजयपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि विजयपुर से मंदिर तक जाने वाली सड़क कई स्थानों में क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे मंदिर तक मेलार्थियों और वाहनों को पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। उसकी मरम्मत करने और मेले के दौरान पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष भवान सिंह धपोला, लक्ष्मण सिंह धपोला, अनिल धपोला, भैरवदत्त चंदोला, अनिल चंदोला, बीडीसी सदस्य विनय कर्म्याल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें