फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: धर्मगुरुओं के अपमान से आक्रोश, कांग्रेसियों ने किया मौन उपवास

गायत्री जोशी Updated Sun, 25 Jan 2026 05:02 PM IST

बागेश्वर में माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के साथ किए गए व्यावहार का कांग्रेस ने विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने बागनाथ मंदिर में दो घंटे तक मौन उपवास किया। पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से संतों से माफी मांगने की मांग की। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में मौन उपवास किया गया। ऐठानी ने कहा कि भाजपा में अहंकार पैदा हो गया है। जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं संत हैं, वहां संतों के साथ मारपीट, उनकी शिखा खींचना जैसे कृत्य किए जाना निंदनीय है। कहा कि भाजपा सनातन के नाम पर राजनीति तो खूब करती है, लेकिन धर्मगुरु के अपमान पर पूरी पार्टी मौन है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि जिस तरह से शंकराचार्य और उनके शिष्यों के साथ पुलिस ने जबरदस्ती की, पार्टी उसका घोर विरोध करती है। इस मौके पर मनोज साह, केवलानंद जोशी, किशन कठायत, ललित गोस्वामी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, कुंदन गिरि गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें