फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: ग्रामीणों को टीबी से बचाव की जानकारी दी

हीरा मेहरा Updated Tue, 03 Jun 2025 04:54 PM IST

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हवालबाग ब्लॉक के फलसीमा स्थित आईटीआई में टीवी उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को टीबी के कारण व बचाव की जानकारी दी। लैब सुपरवाइजर भरत राणा ने कहा कि टीबी बैक्टीरिया से होने वाला रोग है। यह बीमारी फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है और बिना उपचार के यह जानलेवा हो सकती है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जांच व इलाज बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है। यहां टीम ने 16 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग व एक्स-रे किए गए। यहां आनंद मेहता, एलीशा खातून, मीना बिष्ट, हर गोविंद रावत आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें