फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

हीरा मेहरा Updated Thu, 08 May 2025 04:46 PM IST

तीन सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्र नीति संगठन के बनैर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने सड़क में सोलिंग और डामरीकरण, कोसी नदी पर पुल का निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर धामस, खूंट, धारी, शीतलखेत आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी है। ग्रामीण इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी गांव में मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाई हैं। यहां अधिवक्ता विनोद तिवारी, सरला देवी, निरंजन पांडे, हरीश पांडे, कृष्ण चंद्र पांडे, मनोज कुमार, रजनी देवी, अंजू देवी, बसंती देवी, राधा देवी आदि मौजूद रहे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें