अल्मोड़ा में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्र नीति संगठन के बनैर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत रौनडाल, जूड़ कफून और रैंगल आदि क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से सड़क पर सोलिंग और डामरीकरण सहित विभिन्न समस्याओं की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन शासन - प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो रही हैं। उन्होंने कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। यहां अधिवक्ता विनोद तिवारी, नीमा आर्या, धनीराम, प्रेमा देवी, साहिल आर्य, ज्योति, संगीता, ललिता देवी, मदन सिंह,कुंती देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।