फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन, वीरांगनाए हुई सम्मानित

हीरा मेहरा Updated Mon, 28 Jul 2025 09:59 AM IST

कारगिल विजय (शौर्य) दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर छावनी परिषद स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को याद किया गया। गैरीसन अल्मोड़ा की सैन्य टुकड़ी ने शहीदों के सम्मान में सलामी दी। प्रशासन, जन प्रतिनिधियों समेत सैन्य, पुलिस अधिकारियों और लोगों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कारगिल युद्ध में जवानों के शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा कि सभी को शहीदों की शहादत और देश भक्ति से प्रेरणा लेते हुए कार्य करना चाहिए। सभी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रति क्षण तत्पर रहना चाहिए। डीएम, जिला सैनिक परिषद के अध्यक्ष व एसएसपी देवेंद्र पींचा, मेयर अजय वर्मा, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, गैरीसन अल्मोड़ा के प्रभारी कमान अधिकारी मेजर राहुल तिवारी, सेवानिवृत कर्नल जयंत थापा, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें