फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तहसीलदार बरखा ने संभाला जागेश्वर धाम में प्रशासन का कार्यभार

हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Oct 2024 01:46 PM IST

जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति में तहसीलदार बरखा जलाल ने प्रशासक के तौर पर सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रबंधन समिति में प्रबंधक (वैतनिक) ज्योत्सना पंत का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया था। उनके स्थान पर तहसीलदार भनौली बरखा को प्रशासक नियुक्त किया गया है। सोमवार को तहसीलदार ने मंदिर पहुंचकर पूजा की और फिर कार्यभार संभाला। नई प्रशासक के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर प्रतीक चिह्न भेंट किया। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति सदस्यों और पुजारियों से सहयोग लेकर व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी। पहले दिन ही उन्होंने कर्मचारियों की ड्यूटियों के समय में भी परिवर्तन किया। वहां पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख योगेश भट्ट, पंडित शुभम भट्ट, पंडित लक्ष्मी भट्ट, पूर्व प्रबंधक भगवान भट्ट, पूर्व प्रधान हरिमोहन भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें