अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के दौलाघट स्थित शिव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। कथा वाचक हिमांशु जोशी ने भगवान शिव की लीला और इनकी पूजा विधि सहित शिवलिंग की उत्पत्ति आदि की कथा सुनाई। कहा कि कथा मानव जाति को सुख समृद्धि और आनंद देने वाली है। भगवान भूतों के अधीश्वर साक्षात परमात्मा हैं जो समस्त जीवों को आत्म ज्ञान देकर ईश्वर से जुड़ने की कला सिखाते हैं। इस दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन भी हुए। यहां यजमान रत्न गिरी, अध्यक्ष गणेश जलाल, शंकर दत्त, गोपाल खोलिया, नारायण दत्त जोशी, पान सिंह बिष्ट, कैलाश तिवाडी, अशोक जलाल, विजय भंडारी आदि मौजूद रहे।