फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले का विरोध, कांग्रेस कार्यकताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में एकत्र हुए। पहलगाम के आतंकी हमले को पाक प्रायोजित बताते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया। आतंक के आगे नहीं झुकेंगे समेत अन्य नारे लगाए। हमले के मृतकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कश्मीर में भारतीय नागरिकों सैलानियों पर हुए हमले से पाकिस्तान का आतंक पोषित चेहरा एक बार फिर से सबके सामने आया है। आतंकवाद के सामने देश का कोई नागरिक नहीं झुकेगा। पूरा देश एकजुट है और आतंकियों के खिलाफ मजबूत होकर खड़ा है। कार्यकर्ताओं ने इस कायरतापूर्ण हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। कहा कि पूरा देश इन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। कांग्रेस ने कहा कि पाक प्रायोजित आतंकी कायर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें