गर्मी बढ़ने के साथ ही इनदिनों संक्रामक और वायरल बीमारियां पनपने लगी हैं। यहां तक कि उल्टी-दस्त के मामले भी प्रकाश में आने लगे हैं। औसतन 10 बच्चे उल्टी-दस्त व उदर संबंधी परेशानियों को लेकर जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। कई अभिभावक ऐसी ही परेशानी लेकर निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।