फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: कर्मचारियों पर एस्मा थोपने के विरोध में धामी सरकार का पुतला फूंका

हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Nov 2025 04:13 PM IST

अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने कर्मचारियों पर एस्मा लगाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए धामी सरकार का पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को दबाने के लिए अघोषित इमरजेंसी थोप रही है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश आंदोलित है, कर्मचारी अपने हक की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, नारायण दत्त पांडेय, तारा चंद्र साह, जया जोशी, गीता मेहरा, किरन आर्या, आनंद बिष्ट, अंबी राम आर्या, गोविंद लाल, निज़ाम कुरैशी, हर्ष कनवाल, चंदन भोज, भैरव गोस्वामी, आसुतोष कनवाल, बी.के. पांडेय, गोविंद मेहरा, दिनेश पिलख्वाल, हेम तिवारी, वकुल साह, नवाज़ खान, रविंद्र टम्टा, दीपेश कांडपाल, शुभम जोशी, आरू गोस्वामी, विश्वास टम्टा, मनोज बिष्ट, परितोष जोशी, सेवाडल के गोपाल भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें