फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नए वर्ष के अवसर पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

अल्मोड़ा में नववर्ष के अवसर पर विश्वप्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नववर्ष के पहले ही दिन मंदिर परिसर सहित आसपास का क्षेत्र श्रद्धा और भक्ति के माहौल से सराबोर रहा। करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जागेश्वर धाम के प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। नववर्ष के अवसर पर उत्तराखंड हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति आलोक मेहरा भी अपने परिवार के साथ जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान जागेश्वर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। न्यायमूर्ति के आगमन को लेकर धाम परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर समिति की कार्यवाहक प्रबंधक बरखा जलाल के निर्देशन में पुजारी प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और प्रशासनिक अमले द्वारा दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा गया। जलाभिषेक के लिए सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारें देखने को मिलीं। वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग स्थलों पर भीड़ रही, जबकि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शटल सेवा का संचालन किया गया, जिससे जाम की स्थिति न बने। इधर कसार देवी मंदिर, चितई गोल्ज्यू और झांकर सैम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें