कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार की सुबह रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर घाट पर गंगा स्नान के दौरान किशन सोनकर (22) डूब गया। पांच दोस्तों के साथ नहाने आए किशन की डूबने की सूचना पर उसके परिजन और एनडीआरएफ के गोताखोर खोजबीन में जुटे हुए हैं। रविदास पार्क के ठीक सामने टेंट सिटी के पास कोदोपुर घाट पर सुबह से ग्रामीणों और परिजनों की जुटान है।