वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में घर के अंदर टिनशेड में साड़ी के फंदे से लटक कर मंगलवार सुबह राहुल मिश्रा (30) ने जान दे दी। राहुल का एक वीडियो बाइक चलाते हुए सामने आया है, जिसमें वह कहता है कि पत्नी से बहुत प्यार करता हूं, मैं जीना चाहता हूं लेकिन मुझे नहीं पसंद कि पत्नी किसी और से बात करे। उसने ये भी कहा कि पत्नी ने उसके खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में 4 प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेल भी भिजवाया था।