वाराणसी जिले के मोहनसराय ओवर ब्रिज पर मंगलवार की सुबह हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा शख्स और एक बालक गायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।