फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सामनेघाट पुल पर चढ़ी महिला, समझाने के बाद पुलिस ने नीचे उतारा, परिवार में विवाद से थी परेशान

लंका थाना के सामने घाट पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला रेलिंग के उस पर खड़ी होकर चिल्लाने लगी। वह गंगा में छलांग लगाने जा रही थी। आसपास के लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पौन घंटे की मशक्कत के बाद महिलाओं को बचाया गया। परिवार में विवाद के कारण वह अपनी जान देने जा रही थी। जानकारी के अनुसार, सामनेघाट पुल के नीचे कुछ लोग सड़क किनारे रहकर जीवनयापन करते हैं। पीड़ित महिला यही रहती है। उसने बताया कि बीती रात उसके पति से विवाद हो गया था। वह बार-बार मारता-पीटता है। इसी से तंग आकर वह अपनी जान देने गई थी। तब तक पुलिस से उसे बच्चों का वास्ता देकर पुल से नीचे उतार दिया। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने परिवार को समझाकर मामला शांत करा दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें