फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोती-कुर्ता पहनकर बास्केटबॉल कोर्ट में उतरे वेदपाठी

प्रगति चंद Updated Sat, 14 Feb 2026 05:55 PM IST

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पारंपरिक विद्या के जानकारों ने खेल मैदान में दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने कबड्डी, वाॅलीबाॅल और शतरंज तीनों में कमाल किया। महिला शतरंज में निधि गुप्ता और पुरुष वर्ग में सनत कुमार ने बाजी मारी। शारीरिक शिक्षा और क्रीड़ा विभाग के प्रभारी सचिव वैदिक विद्वान डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वार्षिक अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता के तृतीय दिवस में कबड्डी, वाॅलीबाॅल और शतरंज प्रतियोगिता हुई। महिला शतरंज में निधि गुप्ता प्रथम, शर्मिष्ठा आर्या द्वितीय और अर्चना मौर्य तीसरे स्थान पर रहीं जबकि पुरुष वर्ग के शतरंज प्रतियोगिता में सनत कुमार प्रथम, शिवेंद्रधर द्विवेदी द्वितीय और अंकित मिश्र तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में कैप्टन रोहित मिश्र की टीम ने योगेश पांडेय की कप्तानी वाली टीम को हराया। वॉलीबॉल आदर्श पांडेय की कप्तानी में उतरी टीम ने मयंक पांडेय की कप्तानी वाली टीम को हराया। निर्णायक की भूमिका आदित्य कुमार और सोमनाथ पांडेय ने निभाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें