वाराणसी में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के निर्देश पर दिल्ली में लाल किला के पास हुए बम ब्लास्ट के मद्देनजर कैंट पुलिस द्वारा कचहरी परिसर के आस-पास खड़े वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो, जिसमें ब्लैक फिल्म व हूटर लगा हुआ था, उसे उतरवाते हुए सीज की कार्रवाई की गई। वहीं अर्दली बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमित करने वाले पांच दुकानदारों के विरुद्ध अभियोग पंजीयन की कार्रवाई की गई।