फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सुपाड़ी फैक्ट्री में एसजीएसटी की रेड, करोड़ों के टैक्स चोरी की चल रही जांच

चोलापुर थाना क्षेत्र में स्थित एक सुपाड़ी फैक्ट्री पर बुधवार को स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जैसे ही अधिकारियों की टीम फैक्ट्री परिसर में पहुंचीं, वहां हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी मौके से फरार हो गए। यह छापेमारी चंदापुर पुलिस चौकी के पास कृष्ण कांत पांडेय उर्फ पम्मी पांडेय के स्वामित्व वाली फैक्ट्री पर की गई। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 राम प्रकाश के नेतृत्व में SGST की तीन टीमों ने एक साथ फैक्ट्री और उसके तीन गोदामों पर कार्रवाई की। कुल 15 अधिकारियों की टीम दोपहर करीब 1:30 बजे से दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। फैक्ट्री पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें