विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशाल भारत संस्थान ने पेड़ों को मानवीय भावनाओं के साथ उनके दर्द को उजागर करने के लिए वृक्ष चीत्कार मार्च निकाला। जहां सभी अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, वहीं वर्षों से वृक्ष भी अत्याचार सह रहे हैं, जबकि इनका जीवन मानव सभ्यता के लिए है।