लोहता के कोरौत घाट पर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। सपा नेता सुरेंद्र सिंह पटेल दान के रूप में साधु-संतों को मुद्रा प्रदान की। सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि साधु-संतों की सेवा भगवान की सेवा के बराबर है। संतगण समाज को सही दिशा देते हैं। इस अवसर पर संत शिरोमणि श्रीश्री 108 श्री विजय दास महाराज, श्री श्री 108 सीकरदास महाराज, श्री श्री 108 श्री हरिदास जी महाराज और श्री रंजीत पटेल सहित आदि लोग उपस्थित थे।