फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सा-गिरजाघर से गोदौलिया का मार्ग बंद करने से व्यापारी नाराज, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 06:04 PM IST

दशाश्वमेध व्यापार मंडल की बैठक अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई। व्यापारियों ने लक्सा-गिरजाघर से गोदौलिया तक मार्ग बंद किए जाने का विरोध किया। कहा कि प्रशासन के इस निर्णय से हमारा व्यापार काफी प्रभावित होगा। व्यापारियों ने कहा कि गोदौलिया पूर्वांचल का सबसे पुराना व्यावसायिक केंद्र होने साथ काशी का हृदय स्थल भी है, जहां प्रतिदिन हजारों तीर्थयात्री, पर्यटक एवं ग्राहकों व स्थानीय निवासियों का आना जाना लगा रहा है। इस समय विवाह के लगन भी चल रहे हैं। कई महीनों की मंदी के बाद बाजारों में ग्राहकों का आना शुरू ही हुए हैं कि प्रशासन ने यहां रास्ता बंद कर दिया। हमें किसी प्रकार की सूचना तक नहीं दी गई। ऐसे में हमारा कारोबार काफी प्रभावित होगा। बैठक में अशोक जायसवाल, श्रीनारायण खेमका, दीपक वासवानी, अनिल सेठ, विनय यादव, प्रेम पेशवानी, जयकिशन खत्री, जितेंद्र आर्य, मन्नू जसवानी, भगवानदास जाजानी, सुशील मोहनानी, महेश पोद्दार, दीपक जादवानी आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें