फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजदरी-देवदरी में शुरू हो गई सैलानियों की आमद, गुलजार हुए पर्यटन स्थल, देखें माैज-मस्ती की वीडियो

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 07:12 PM IST

बारिश की रिमझिम फुहारों के साथ ही चंद्रप्रभा की हसीन वादियों में सैलानियों का सुहाना सफर रविवार को शुरू हो गया। रोजमर्रा की भागदौड़ से इतर शांत व सुरम्य वातावरण में मन व चित्त को शकुन देने प्रकृति प्रेमी बड़ी संख्या में वनांचल की ओर कूच कर रहे है। ऐसे में राजदरी देवदरी जलप्रपात उनके लिए मुफीद स्थान साबित हो रहा है। जनपद के दक्षिणांचल में चकिया-नौगढ़ मार्ग के मध्य स्थित चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार की सीमा से 2 किमी पूर्व दिशा की ओर हरियाली के बीच स्थित जलप्रपात अपनी नैसर्गिक सुंदरता के कारण बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करने लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें