एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली की पशु तस्कर शबाब हुसैन तस्करी को अंजाम देने के फिराक में है। पुलिस ने घेरा डाला तो आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जवाबी कार्रवाई में जब पुलिस टीम ने गोली चलाई तो पशु तस्कर के बायें पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। अब इससे जुड़े अन्य तार खंगाले जा रहे हैं।