वाराणसी के कमलापति त्रिपाठी ब्वायज इंटर कॉलेज में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को कठिन बताया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि सामान्य अध्ययन और गणित के सवालों ने उन्हें उलझा दिया। परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नों को लेकर देर तक चर्चा होती रही। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों की अपने बैग लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।