वाराणसी के बरबसपुर घोघरी गांव से पत्नी तीजा और वनवासी समाज की महिलाओं-पुरुषों के साथ शनिवार को पंचम वनवासी पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा। उसने डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार को बताया कि बूची गांव निवासी अनिल मिश्र व सुनील मिश्र उसे जबरन अपने घर काम कराने के लिए ले जा रहे थे। उसने मना किया तो उसकी दो बार पिटाई की गई और जातिसूचक गाली दी गई। अनिल और सुनील के खिलाफ उसने सिंधौरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो अब उस पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मुकदमा वापस न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना। डीसीपी गोमती जोन ने मामले में एसीपी पिंडरा और सिंधौरा थानाध्यक्ष को प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पंचम को अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि अब कोई दिक्कत होगी तो सीधे फोन करके बताना।