पुलिस जांच से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि आने दीजिए पुलिस को मैं सामना करने के लिए तैयार हूं। इससे सच्चाई सामने आएगी। कहा कि गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं बनता है लेकिन गिरफ्तारी होगी तो उसके लिए भी तैयार हूं। गिरफ्तारी जो घटना हुई है उसका एविडेंस सुरक्षित रखने के दृष्टि से हो सकती है। लेकिन शिकायतकर्ता की ओर से इतने दिन बिता दिए गए हैं, हम कहीं भागे नहीं जा रहे हैं। इसलिए गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं है। उसके बाद भी गिरफ्तारी होती है तो कालनेमि चाहता है कि समाज के सामने हमे दोषी सिद्ध किया जाए। कहा कि पुलिस का पूरा सहयोग करूंगा। पुलिस का कोई विरोध नहीं करेंगे। शंकराचार्य ने कालनेमि कहकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।