फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी में मोहल्लेवालों को बच्चे बताएंगे पर्यावरण और जल संरक्षण का तरीका, VIDEO में देखें बच्चों का उत्साह

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 19 May 2025 10:34 AM IST

गर्मी की छुट्टियों के पूर्व सोमवार को नमामि गंगे ने श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज भैरोनाथ में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें बच्चों के बीच पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर इस दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर राजेश शुक्ला ने बच्चों को पर्यावरण संबंधी जानकारी दी। बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, जल व वायु प्रदूषण के कारक, कारण व निवारण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्यावरण के ह्रास के कारण ही आज वायुमंडल, जलवायु प्रभावित हो रहे हैं। जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हुए हैं। पेड़ों की कमी के कारण चिलचिलाती धूप, पृथ्वी का गर्म होना तथा शुद्ध वायु में कमी जैसी समस्या उत्पन्न होगी। जल व वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा एवं अन्य समस्या उत्पन्न होगी। इसके दुष्परिणाम से बचने के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। बताते चलें कि आगाम 21 मई बुधवार से ग्रीष्मावकाश की वजह से विद्यालय में पठन पाठन नहीं होगा। इसलिए गर्मी की छुट्टियां को पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में उपयोगी बनाकर सोमवार को ही जानकारी देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने इसके महत्व को जानकर पर्यावरण संरक्षण में हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रश्नों का सही उत्तर देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मुक्ता पाण्डेय, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, पूनम शुक्ला व शिक्षिकओं के साथ सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें