बीएचयू के डीएसडब्ल्यू कार्यालय पर छात्रों ने धरना दिया। कई सालों से बंद काशी हिंदू विश्वविद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन को पुनः बहाल करने की मांग पर छात्रों ने नारेबाजी की। डीन ऑफ द स्टूडेंट प्रो अनुपम नेमा को ज्ञापन भी दिया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि नवंबर तक विश्वविद्यालय प्रशासन वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन का नोटिफिकेशन जारी कर देगा और 26 जनवरी से 20 फरवरी के बीच में स्पंदन कार्यक्रम को आयोजित कराया जाएगा। छात्र नेता शिवांश सिंह ने कहा कि डीएसडब्ल्यू ने आश्वासन दिया जनवरी के अंतिम माह से शुरू किया जाएगा। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम दिए गए समय पर नहीं अयोजित किया जाता है तो छात्र एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में शिवांश सिंह, श्रीयांशु द्विवेदी, शिवम, गौरव, नीलेश, शशि, आदि थे।