काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 104वें दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन मेडल और उपाधि वितरण के बाद हजारों की संख्या में छात्र भोजपुरी और अश्लील गाने पर नाचते नजर आए। मिसिर जी तू त हउआ बड़ा ठंडा लॉलीपॉप सहित कई फूहड़ गानों पर जमकर लोग नाचे। कला स्वतंत्रता भवन सभागार के ठीक बाहर डीजे पर 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स नाच रहे थे। साथ ही न्यू विश्वनाथ मंदिर के बाहर भी डीजे पर अश्लील गाने बजाकर डांस हुआ। इस दौरान डीजे से अपशब्द भी डीजे स्पीकर से सुनाई पड़े।