फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू एमएमवी में छात्रा की अचानक मौत, इलाज में देरी का आरोप लगा सड़क पर उतरीं छात्राएं

प्रगति चंद Updated Thu, 09 Oct 2025 05:06 PM IST

बीएचयू में महिला महाविद्यालय की एक छात्रा की कैंपस में संदिग्ध मौत के विरोध में 100 से ज्यादा छात्राएं विरोध पर उतर आईं हैं। एमएमवी के मेन गेट पर छात्राएं नारेबाजी कर रहीं हैं। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिका और अधिकारियों के साथ जमकर कहासुनी हुई। छात्राओं का आरोप है कि कैंपस में क्लास से ठीक पहले छात्रा की तबियत बिगड़ती है, लेकिन अस्पताल तक ले जाने में देरी की गई। उसे समय से अस्पताल पहुंचाया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी। बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। वह बीए दूसरे वर्ष की छात्रा थी। छात्राओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लंका थाने की पुलिस भी पहुंच गई है। अभी छात्राओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन छात्राएं मानने को तैयार नहीं हैं। इस बीच बड़ी संख्या में बीएचयू मेन कैंपस के भी छात्र समर्थन करने पहुंच गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें