देव दीपावली की पूर्व संध्या पर दशाश्वमेध घाट की आरती में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने एक दिन पूर्व मां गंगा की आरती के दर्शन किए। बताते चलें कि घाट पर झालरो के साथ फूलों की सजावट की जा रही है। हर ओर विशेष आकर्षण दिखने वाला है। कल सुबह भक्त गंगा स्नान करेंगे और शाम को उस पल के साक्षी बनेंगे जिसका साल भर इंतजार रहता है।