फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चार साल बाद सामाजिक विज्ञान ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी, खिलाड़ियों में उत्साह

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 10:09 PM IST

बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में सामाजिक विज्ञान संकाय ने कला संकाय को हरा दिया। आयोजन सचिव रॉबीन सिंह ने बताया कि सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने चार साल बाद वॉलीबॉल की ट्राॅफी जीती है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से एंफीथियेटर मैदान पर अंतर संकाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली गई। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान वाणिज्य संकाय ने जीता। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आरपी सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आयोजक सचिव डॉ रोबिन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष वॉलीबॉल प्रो संजीव कुमार, प्रो अभिमन्यु सिंह, डॉ शैलेश, प्रो मीनू लकरा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें