वाराणसी की सड़क पर लैंगिक समानता को लेकर क्वीयर प्राइड मार्च निकाला गया। समलैंगिकता और लैंगिक समानता के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए लोग सड़कों पर उतरे और समाज में समावेशिता, समान अधिकारों और प्रेम की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की आवाज बुलंद की गई। बताते चलें कि सिगरा क्षेत्र में हुए इस आयोजन में न केवल LGBTQ+ समुदाय के लोग शामिल हुए, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यह संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के जीने का अधिकार है। बिहार से आए तन्मय ने कहा कि क्वीयर समुदाय के लिए एक आंदोलन जिसमें हम देश के तमाम विषयों को पितृसत्तात्मक समाज, शिक्षा, स्वास्थय, रोज़गार, किसान, मजदूर सभी मुद्दों को उजागर कर रहे हैं और इंसानियत की लड़ाई को बचाने का आंदोलन चलता रहेगा।