फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में श्री सालासर हनुमान महोत्सव का रजत जयंती वर्ष मनाया गया, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने बांधा समा

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 07 Apr 2025 08:32 PM IST

श्री सालासर हनुमान महोत्सव के रजत जयंती वर्ष का मौका था। भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने हाजिरी लगाई और महमूरगंज स्थित लॉन में श्री सालासर बालाजी का दिव्य दरबार सजाया गया। देश भर से आये विख्यात कलाकारों ने सुमधुर भजनों से बालाजी का सांगीतिक श्रृंगार किया। चंडीगढ़ से आये कन्हैया मित्तल ने जब मंच से जो राम को लाए है हम उनको लायेंगे भजन गाया तो समूचा प्रांगण जय बालाजी की जय जयकार से गूंज उठा। उन्होंने 'बालाजी अच्छा लागे से' से शुभारंभ किया, इसके बाद उन्होंने 'बालाजी तुम्ही दिखा करो', 'बालाजी का प्यारा सजो दरबार', 'मेरी आस बालाजी' जैसे भजनों से भक्तों की खूब झुमाया। इसके बाद उन्होंने दर्जनों भजन सुनाकर सबको रससिक्त कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें