फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सात महीने बाद खुला सिद्धेश्वर महादेव का मंदिर, देखें भक्तों का उत्साह

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 09:20 PM IST

शहर के मदनपुरा इलाके में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर को सात महीने बाद पुनः भक्तों के दर्शन हेतु खोल दिया गया है। मंदिर के कपाट खुलते ही क्षेत्र में उल्लास की लहर दौड़ गई और शिव भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। यह मंदिर कई वर्षों से बंद पड़ा था, जिससे शिव भक्तों में नाराजगी व्याप्त थी। सावन के पावन महीने में भी जब मंदिर बंद रहा तो भक्तों की असंतुष्टि और अधिक बढ़ गई। लगातार की जा रही मांग और श्रद्धालुओं की भावना को देखते हुए अंततः मंदिर के द्वार गुरुवार को खोल दिए गए। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर काशी के मदनपुरा क्षेत्र में स्थित है, जो मुस्लिम बाहुल्य इलाका माना जाता है। यह मंदिर काशी खंड में वर्णित प्राचीन मंदिरों में से एक है, जिसकी ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यता अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें