फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत समाज के पहले अध्यक्ष बने श्यामलाल खेमानी, सिंधी समाज के 984 मतदाताओं ने डाला वोट

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:59 PM IST

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत समाज का पहला द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इसमें श्यामलाल खेमानी को पहला अध्यक्ष चुना गया। राकेश रामरख्यानी महामंत्री/सचिव बने हैं। नरेश मेघानी निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए कन्हैयालाल कुकरेजा और श्यामलाल खेमानी के बीच मुकाबला था, लेकिन श्यामलाल ने बाजी मार ली। इसी तरह महामंत्री के लिए गोविंद आहूजा और राकेश रामरख्यानी के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिली थी। कोषाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन हुआ था। इसलिए नरेश मेघानी को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। इस चुनाव में सिंधी समाज के 984 मतदाताओं ने वोट डाला था। चुनाव अधिकारी ब्रह्मानंद पेशवानी की देखरेख में सिगरा के एक लॉन में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना कराई गई। समाज के ओमप्रकाश बदलानी ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें