अस्सी स्थित श्रीरामानुज श्री लक्ष्मी नारायण देवस्थान में अनंतविभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी गोपालाचार्य जी महाराज के बैकुंठ उत्सव के उपलक्ष्य में काशी के संत समाज और विद्वतजनों ने उत्तराधिकारी श्रीरामप्रपन्नाचार्य को चादर देकर कार्यभार सौंपा। विधि-विधान से पूरे आयोजन को संपन्न कराया गया।