शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने नवसंवत्सर के पावन अवसर पर सनातन धर्मावलंबियों के नाम अपना वार्षिक संदेश जारी किया। इस संदेश में उन्होंने अपने ज्योतिष्पीठारोहण के साढ़े तीन वर्षों की यात्रा का विवरण प्रस्तुत करते हुए देश की राजनीति और वैश्विक संघर्षों पर धर्म-सम्मत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।