काल भैरव मंदिर में रुपये लेकर दर्शन कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को पहली बार 10 आरोपियों को मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया। इससे पहले ऐसी कार्रवाई नहीं हुई थी। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दूसरे दलालों को भी चिह्नित किया है। कुछ सेवादारों की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। मंदिर के महंत परिवार और कुछ सेवादारों को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की गई है। इस मुद्दे को रविवार के अंक में प्रमुखता से उठाया गया था।