नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के तत्वावधान में नेवादा वार्ड स्थित एसएफ पब्लिक स्कूल में बच्चों एवं क्षेत्रीय बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा एवं योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना था, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष ममता के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को सेल्फ डिफेंस के विभिन्न तरीको की जानकारी दी , जिससे अचानक होने वाली घटनाओं से बचाव, आसपास की परिस्थितियों को पहचानना, मानसिक रूप से मजबूत रहना तथा कठिन समय में साहस के साथ सही निर्णय लेने के तरीके सिखाए गए। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सविता भारद्वाज ने बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका भी है।