बीएचयू में रेजीडेंट डाक्टरों की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है बाल रोग विभाग की ओपीडी में रेजिडेंट की कुर्सी खाली दिखी और सीनियर डाक्टर अकेले बच्चों को देखते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कोलकाता के मेडिकल कालेज में छात्रा से हैवानियत के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर बीएचयू के रेजिडेंट डाक्टर फिर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन मरीजों की परेशानी बढ़ती नजर आई। मरीज व्यवस्था को कोसते नजर आए।