संसार की नाभि है मणिकर्णिका तीर्थ और सब तीर्थों की जड़ में आदिदेव महादेव हैं। मंदिरों के शहर में कई रहस्यमयी मंदिर भी हैं जिनकी कहानियां पुराणों से जुड़ी हुई हैं। सिद्धेश्वरी गली में पिता महेश्वर का मंदिर विराजमान है। ये मंदिर खास इसलिए है कि इसके कपाट सावन में भी बंद रहते हैं। साल में सिर्फ एक बार महाशिवरात्रि पर ही ये मंदिर आम दर्शनार्थियों के लिए खुलता है।