सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 के श्रीराम फौजी वाली गली में मुख्य मार्ग पर मात्र लगभग छह इंच का पाइप डाला गया है, जबकि यही पूरे बस्ती के पानी निकासी का मुख्य मार्ग है। जिन गलियों में केवल तीन से चार घर हैं, वहां एक फिट का पाइप लगाया गया है। यह कार्य पूरी तरह से नियमों के विपरीत है और इससे उत्तर प्रदेश सरकार के करोड़ों रुपये का नुकसान और घोटाला होने की आशंका है। उक्त आरोप बाबा साहब अंम्बेडकर वाहिनी (समाजवादी पार्टी) के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने लगाए।