कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स स्थित हिन्दू मंदिर पर हमले के विरोध में काशी के संतों ने अपनी नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय सन्त समिति और गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द ने कहा कि ये हमला भारत और अमेरिका के संबंधों को खराब करने की सुनियोजित साजिश है।